Rajasthan LDC
राजस्थान LDC भर्ती 2026

Rajasthan LDC Exam Date 2026 घोषित, यहां देखें परीक्षा तिथि

Rajasthan LDC Exam Date 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बॉर्ड (RSSB) के द्वारा राजस्थान एलडीसी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जनवरी से लेकर 13 फरवरी 2026 तक भरे गए थे। आवेदन करने वाले लाखों उम्मीदवार परीक्षा तिथियां का इंतजार कर रहे हैं और जानना चाहते हैं कि राजस्थान एलडीसी का एग्जाम कब होगा?

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित LDC/कनिष्ठ सहायक भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा 5 और 6 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 10,000 से अधिक पदों के लिए 10+2 CET के आधार पर होगी। Rajasthan LDC Exam 2026 की संपूर्ण जानकारी नीचे देख सकते हैं।

EventHighlight
BoardRajasthan Staff Selection Board (RSSB)
RecrutmentRSMSSB LDC Recrutment 2026
Name of the exam Rajasthan LDC Exam 2026
Number of posts 10,644
Exam DateReleased
Full Exam DetailsNotified Soon
Exam MediumHindi & English
Post CategoryLDC Bharti
Job Location Rajasthan
official website rssb.rajasthan.gov.in

RSMSSB LDC Exam 2026 Latest Update

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से राजस्थान LDC भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन 12 जनवरी 2026 को जारी किया गया था। इस भर्ती के जरिए क्लर्क ग्रेड-II और जूनियर असिस्टेंट के 10,644 रिक्त पदों पर आवेदन 15 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक भरे गए थे।

बता दें कि राजस्थान LDC भर्ती 2026 में कुल 5,92,818 (लगभग 5.93 लाख) आवेदन पत्र भरे गए हैं। 10,644 पदों के लिए आयोजित इस भर्ती में प्रति पद लगभग 56 अभ्यर्थियों के बीच कंपटीशन है। आवेदन करने वाले लाखों उम्मीदवार अब परीक्षा तिथियां का इंतजार कर रहे हैं।

राजस्थान LDC भर्ती का एग्जाम कब होगा?

हाल ही में RSMSSB बोर्ड द्वारा RSMSSB एग्जाम कैलेंडर 2026 जारी किया गया था जिसमें राजस्थान LDC भर्ती 2026 की एग्जाम डेट भी घोषित की जा चुकी है। परीक्षा कैलेंडर के अनुसार राजस्थान LDC परीक्षा 5 और 6 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। जल्द ही आयोग द्वारा विस्तृत नोटिस जारी किया जाएगा जिसमें परीक्षा तिथियां के साथ-साथ एग्जाम शिफ्ट और परीक्षा का समय भी दिया जाएगा।

RSMSSB LDC Exam 2026 Date & Time

Exam DateShiftExam Time
5 July 2026Shift I9:00 AM – 12:00 PM
5 July 2026Shift II1:00 PM – 4:00 PM
6 July 2026Shift I9:00 AM – 12:00 PM
6 July 2026Shift II1:00 PM – 4:00 PM

Leave a Comment