Rajasthan LDC
राजस्थान LDC भर्ती 2026

Rajasthan LDC Total Form 2026: देखें, राजस्थान एलडीसी भर्ती में कितने फॉर्म भरे?

Rajasthan LDC Total Form 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा CET (10+2) उत्तीर्ण हुए  उम्मीदवारों के लिए राजस्थान एलडीसी भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन कुल 10,644 पदों के लिए जारी कर ऑनलाइन आवेदन 15 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक भरे गए थे जिसमें लाखों उम्मीदवारों ने आवेदन फार्म भरे हैं।

अब कहीं उम्मीदवारों के मन में सवाल है कि राजस्थान एलडीसी भर्ती में कितने फॉर्म भरे गए? और एलडीसी भर्ती में कितना कंपटीशन रहने वाला है? इसीलिए यहां हमने राजस्थान एलडीसी भर्ती में कैटिगरी वाइज आवेदन की संख्या की संपूर्ण जानकारी प्रदान की है।

Rajasthan LDC 2026: Key Highlights

FeatureDetails
Recruiting BodyRajasthan Staff Selection Board (RSSB)
Total Vacancies10,644 Posts (9,642 Non-TSP, 1,002 TSP)
Total Applications~5.93 Lakhs (Exact: 5,92,818)
Post NamesLDC, Clerk Grade-II, & Junior Assistant
Registration PeriodJanuary 15 – February 13, 2026
Written Exam DateJuly 5 & 6, 2026
Competition Ratio~56 Candidates per Post
Required Qualification12th Pass + CET (12th Level) Qualified
Selection ProcessWritten Exam (Phase I) + Typing Test (Phase II)

राजस्थान एलडीसी भर्ती 2026 में कितने फॉर्म भरे?

राजस्थान LDC (लिपिक ग्रेड-द्वितीय) भर्ती के लिए आए आवेदनों का श्रेणीवार (Category-wise) विवरण जारी किया गया है। कुल 5,92,818 उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, जिसमें से 4,04,720 पुरुष और 1,88,098 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।

  • सबसे अधिक आवेदन: इस भर्ती में सबसे ज्यादा आवेदन OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) श्रेणी से आए हैं, जिनकी कुल संख्या 2,43,119 है। इसमें 1,62,153 पुरुष और 80,966 महिलाएँ शामिल हैं। इसके बाद SC (अनुसूचित जाति), जहाँ से कुल 1,22,507 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
  • मध्यम श्रेणी के आवेदन: ST (अनुसूचित जनजाति) श्रेणी से कुल 1,05,110 फॉर्म भरे गए हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानी EWS श्रेणी से कुल 64,566 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, जबकि MBC श्रेणी से आवेदनों की संख्या 33,866 रही है।
  • न्यूनतम आवेदन: सामान्य श्रेणी (GEN) से कुल 23,414 आवेदन आए हैं, जो अन्य प्रमुख श्रेणियों की तुलना में काफी कम हैं। वहीं, सहारिया (Saharia) जनजाति से सबसे कम मात्र 236 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
CategoryMaleFemaleTotal
OBC162,15380,966243,119
SC86,85735,650122,507
ST71,69133,419105,110
EWS43,27221,29464,566
MBC26,8337,03333,866
GEN13,7229,69223,414
SAHARIA19244236
Total4,04,7201,88,0985,92,818

Rajasthan LDC 2026 Competition Analysis

RSSB के नियमों के अनुसार, मुख्य लिखित परीक्षा के लिए केवल वही अभ्यर्थी योग्य होंगे जो अपनी कैटेगरी में पदों की संख्या के 15 गुना टॉप स्कोर (CET 10+2 के आधार पर) में आएंगे। लगभग 1,59,660 अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। मुख्य परीक्षा में बैठने वाले इन ~1.6 लाख अभ्यर्थियों के बीच होगा, जहाँ अनुपात घटकर केवल 15 अभ्यर्थी प्रति पद रह जाता है।

Leave a Comment