ldc logo

Rajasthan LDC Vacancy 2026:  नॉन CET विद्युत विभाग LDC भर्ती 

Rajasthan Urja Vibhag LDC Vacancy 2026: राजस्थान में नॉन-CET LDC भर्ती की राह देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राजस्थान के विद्युत विभाग RVUN, RVPN, JVVN, AVVN और JdVVN में जूनियर असिस्टेंट / कमर्शियल असिस्टेंट ग्रेड-II (LDC) के 765 पदों पर भर्ती का शार्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। खास बात यह है कि ऊर्जा विभाग LDC भर्ती बिना CET के आयोजित की जाएगी। ऐसे में जिन उम्मीदवारों के पास CET नहीं है, उनके लिए यह शानदार अवसर साबित हो सकता है।

ऊर्जा विभाग की बैठक में भर्ती को वित्तीय मंजूरी मिलने के बाद 24 जून २०२६ को इसका शार्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है जल्दी विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जुलाई 2026 से शुरू की जाएँगी। आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवार यहां से राजस्थान एलडीसी नई भर्ती 2026 की संपूर्ण जानकारी देख सकते हैं।

Rajasthan LDC Vacancy 2026: Highlight

Highlight DetailsInformation
Recruitment NameRajasthan LDC / Junior Assistant Vacancy 2026
DepartmentRajasthan Electricity Department / Power Companies
Total Posts765 Posts
Post NameJunior Assistant / Commercial Assistant Grade-II (LDC)
CET RequiredNo
QualificationGraduation + Computer Course
Age Limit18 to 40 Years
Salary LevelPay Matrix Level-5 (₹20,800)
Selection ProcessWritten Exam + Typing Test
Subjects IncludedReasoning, Maths, GK, Hindi & English
Notification StatusExpected Soon
Job LocationRajasthan

Vidhyut Vibhag LDC Vacancy 2026 Latest News

ऊर्जा विभाग की बैठक में विभिन्न बिजली कंपनियों में खाली पदों को भरने का निर्णय लिया गया। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 2005 पदों को मंजूरी मिली है, जिनमें कनिष्ठ अभियंता के 869 पद, कनिष्ठ लेखाकार के 371 पद और कनिष्ठ वाणिज्यिक सहायक यानी LDC के 765 पद शामिल हैं।

  • कनिष्ठ अभियंता (Junior Engineer) – 869 पद
  • कनिष्ठ लेखाकार (Junior Accountant) – 371 पद
  • कनिष्ठ वाणिज्यिक सहायक / जूनियर असिस्टेंट (LDC) – 765 पद

इन 765 पदों की भर्ती सबसे अधिक चर्चा में है क्योंकि इसमें बिना CET आवेदन का मौका मिलेगा। वहीं चयनित उम्मीदवारों को Pay Matrix Level-5 के अनुसार सैलरी मिलेगी। इसमें बेसिक पे लगभग ₹20,800 रहेगा जबकि प्रोबेशन पीरियड के दौरान लगभग ₹14,600 प्रतिमाह वेतन दिया जा सकता है।

राजस्थान LDC भर्ती कब जारी होगा नोटिफिकेशन?

भर्ती को वित्तीय मंजूरी मिल चुकी है और विभाग स्तर पर प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है। हाल ही में राजस्थान LDC नई भर्ती का शार्ट नोटिफिकेशन 24 मई 2026 को जारी कर दिया है। विस्तृत नोटफिकेशन जारी होने पर आवेदन तिथि, परीक्षा तिथि और सम्बंधित जानकारी नीचे देख सकते है।

Vidhyut Vibhag LDC Form Date 2026

राजस्थान के विद्युत निगम की राजस्थान LDC भर्ती के फॉर्म जुलाई 2026 के प्रथम सप्ताह से शुरू किये जायेंगे, जो अगस्त 2026 तक भरे जाएंगे। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ परीक्षा तिथियां घोषित कर दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना जरूरी है। यदि किसी अभ्यर्थी ने BA, BSc, BCom या किसी भी विषय में स्नातक किया हुआ है और साथ में RSCIT, PGDCA, COPA या कोई अन्य कंप्यूटर डिप्लोमा/सर्टिफिकेट किया हुआ है, तो वह इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकता है। यह भर्ती खासतौर पर उन युवाओं के लिए अच्छी खबर है जो लंबे समय से राजस्थान में नई LDC भर्ती का इंतजार कर रहे थे।

आयु सीमा

अगर आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रहने की संभावना है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी मिल सकती है।

Selection Process & Exam Pattern

भर्ती की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट शामिल रहेगा। लिखित परीक्षा में रीजनिंग, गणित, सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, हिंदी और इंग्लिश से प्रश्न पूछे जाएंगे। इन विषयों का लगभग 40 प्रतिशत वेटेज रहेगा। वहीं टाइपिंग टेस्ट का वेटेज 60 प्रतिशत तक रहने की संभावना है, जिसमें हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में टाइपिंग करवाई जाएगी।

टाइपिंग टेस्ट में स्पीड टेस्ट और एफिशिएंसी टेस्ट शामिल होंगे। हिंदी और इंग्लिश दोनों में अलग-अलग अंक निर्धारित किए जाएंगे। ऐसे में जो उम्मीदवार अभी से टाइपिंग प्रैक्टिस शुरू कर देंगे, उन्हें भर्ती में काफी फायदा मिल सकता है।

Rajasthan LDC New Vacancy 2026 Important Link

LDC New Vacancy 2026 Notification Short Notice
Apply LinkActive Soon
Get Latest UpdateJoin Whastapp

Q.1 राजस्थान LDC नई भर्ती का नोटिफिकेशन कब आएगा?

Ans. राजस्थान विद्युत विभाग LDC भर्ती नोटिफिकेशन 24 जून 2026 को जारी किया गया है जल्द ही विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा।

Q.2 राजस्थान विद्युत विभाग LDC भर्ती के फॉर्म कब से शुरू होंगे?

Ans. राजस्थान के विद्युत निगम की राजस्थान LDC भर्ती के फॉर्म जुलाई 2026 के प्रथम सप्ताह से शुरू किये जायेंगे।

Q.3 राजस्थान विद्युत विभाग LDC की नई भर्ती कितने पदों पर आएगी?

Ans. राजस्थान LDC की नई भर्ती 765 पदों पर आएगी।

Leave a Comment