ldc logo

Rajasthan CET Form Date 2026 – Graduation & 12th Level

राजस्थान सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) 2026 के फॉर्म का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से जल्द ही  CET 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर CET स्नातक स्तर और CET सीनियर सेकंडरी स्तर के फॉर्म भरे जाएंगे। योग्य उम्मीदवार राजस्थान रिक्रूटमेंट पोर्टल की वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

राजस्थान CET 2026 का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आवेदन फॉर्म कब से शुरू होंगे और परीक्षा कब होगी। इसके साथ ही इस बार CET 2026 में कई महत्वपूर्ण बदलाव भी किए गए हैं, जिनकी जानकारी जानना बेहद जरूरी है। यदि आप आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा तिथि, पात्रता, नया एग्जाम पैटर्न, संशोधित नियम एवं अन्य महत्वपूर्ण अपडेट यहां देख सकते हैं।

Highlight DetailsInformation
Exam NameRajasthan CET 2026
Conducting BoardRajasthan Staff Selection Board (RSSB)
Exam LevelGraduation Level & 12th Level
Application ModeOnline
Notification StatusExpected Soon
Qualification12th Pass / Graduation
Age LimitAs Per Official Notification
Exam TypeCommon Eligibility Test (CET)
Subjects IncludedGK, Reasoning, Hindi, English & Rajasthan GK
Job LocationRajasthan

Rajasthan CET 2026 Latest Update

CET-2024 की वैधता फरवरी 2026 में पूरी होने से स्नातक स्तर के 8.78 लाख और सीनियर सेकंडरी स्तर के 9.17 लाख अभ्यर्थियों की पात्रता खत्म हो गई है।ऐसे में राजस्थान की कई बड़ी भर्तियां फिलहाल CET पात्रता के बिना अटकी हुई हैं। इस बार CET परीक्षा में काफी बढ़ने बदलाव किए गए हैं। केवल गंभीर, योग्य एवं अच्छी तैयारी करने वाले अभ्यर्थी ही आगे चयन प्रक्रिया बड़े इसीलिए इस बार CET का स्तर पहले की तुलना में ज्यादा कठिन रखा जाएगा। इसके साथ ही इस बार CET में नेगेटिव मार्किंग भी रखी गई है जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 क्योंकि कटौती की जाएगी।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया की “इस बार CET परीक्षा का स्तर पहले से ज्यादा कठिन रखा जाएगा। कोशिश रहेगी कि लगभग 3 से 4 लाख अभ्यर्थी ही पात्र हों।” ऐसे में अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी और भी मजबूत करनी होगी।

राजस्थान CET 2026 के फॉर्म कब से शुरू होंगे?

RSMSSB बॉर्ड अध्यक्ष ने बताया की CET ग्रेजुएशन लेवल के ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया जून 2026 में शुरू कर दी जाएगी। वहीं, CET सीनियर सेकंडरी लेवल के ऑनलाइन फॉर्म जुलाई 2026 में भरे जाएंगे। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आवेदन शुरू होने के बाद राजस्थान रिक्रूटमेंट पोर्टल पर लॉगिन करके ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे।

CET LevelOnline Form Start Date
CET Graduation Level 2026June 2026
CET Senior Secondary Level 2026July 2026

Leave a Comment