ldc logo

Rajasthan GNM Nursing Admission 2026: Notification, Form Date, Eligibility

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 में राजस्थान GNM नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए नोटिफिकेशन जल्द rajgnm.in पर जारी करेगा। इसमें 12वीं पास अभ्यर्थी जिसकी आयु न्यूनतम 17 वर्ष व क्रमशः पुरुष और महिला उम्मीवार की अधिकतक आयु 28 व 34 वर्ष हो वह राजस्थान GNM का फॉर्म भर सकेंगे। राजस्थान जीएनएम नर्सिंग 2026 नोटिफिकेशन, फॉर्म डेट, योग्यता, आयु सीमा, फॉर्म फीस, चयन प्रक्रिया आदि जानकारी यहां देख सकते है।

Course NameGeneral Nursing and Midwifery (GNM)
SeasionGNM Admission 2026-27
DepartmentDepartment of Health and Family Welfare
Course Duration3 Year (+6 Month Internship)
Admission ProcessMerit Based
Admission ModeOnline
Session2026-27
Application Form StartJuly
Get Updaterajgnm.in

Rajasthan GNM Nursing Admission Form 2026

राजस्थान जीएनएम नर्सिंग में एडमिशन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा और आवेदन किए हुए अभ्यर्थियों का चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। ऐसे में जो भी विद्यार्थी जीएनएम नर्सिंग करना चाहता है वह फॉर्म शुरू होने का इन्जार कर रहे है। बता दे फार्म पिछले वर्ष फॉर्म जुलाई माह में शुरू हुए थे। ऐसे में उम्मीद है की राजस्थान में जीएनएम नर्सिंग के फॉर्म जुलाई 2026 में शुरू किये जायेंगे। 

Rajasthan GNM Nursing Form Date 2026

EventDates
GNM Nursing Form Start DateLast week of July 2026
GNM Nursing Form Last DateMid August 20226
Seat Allotment ListLast Week of August 2026

राजस्थान जीएनएम नर्सिंग का फॉर्म कौन भर सकता है?

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

राजस्थान GNM एडमिशन 2026 के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (12वीं) उत्तीर्ण होना चाहिए। विज्ञान वर्ग यानी Physics, Chemistry एवं Biology विषयों से पास अभ्यर्थियों को प्रवेश में प्राथमिकता दी जाएगी। हालांकि यदि जीव विज्ञान वर्ग के पर्याप्त अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होते हैं तो अन्य विषय वर्ग के विद्यार्थियों को भी प्रवेश दिया जायेगा। एडमिशन के लिए अलग-अलग वर्गों के लिए न्यूनतम अंक निर्धारित किए गए हैं:

  • अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग: न्यूनतम 35% अंक
  • सामान्य / OBC / MBC / EWS वर्ग: न्यूनतम 40% अंक

आयु सीमा (Age Limit)

राजस्थान GNM एडमिशन 2026 के लिए आयु की गणना 31 दिसंबर 2025 को आधार मानकर की जाएगी। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 17 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 17 वर्ष तथा अधिकतम आयु 34 वर्ष रखी गई है। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

वर्गन्यूनतम आयुअधिकतम आयु
पुरुष अभ्यर्थी17 वर्ष28 वर्ष
महिला अभ्यर्थी17 वर्ष34 वर्ष

Rajasthan GNM Form Fees

राजस्थान GNM Admission 2026 के लिए आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। अभ्यर्थी ई-मित्र, पेमेंट गेटवे (क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड) तथा नेट बैंकिंग के माध्यम से फीस का भुगतान कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा होने के बाद उसकी रसीद ऑनलाइन प्राप्त होगी। इसके अतिरिक्त ऑनलाइन भुगतान करते समय बैंक या पेमेंट गेटवे द्वारा अतिरिक्त चार्ज भी लिया जा सकता है।

CategoryFees
सामान्य / OBC/ MBC/ EWS₹220
SC / ST₹110

अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जमा करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

Rajasthan GNM Private & Government College Fees

राजस्थान GNM Admission 2026 में सरकारी एवं निजी नर्सिंग कॉलेजों की फीस अलग-अलग निर्धारित की गई है। निजी नर्सिंग स्कूलों में वार्षिक फीस अधिक होती है, जबकि सरकारी नर्सिंग कॉलेजों में आरक्षित वर्ग एवं महिला अभ्यर्थियों को फीस में राहत दी जाती है।

GNM Nursing Private College Fees

निजी क्षेत्र में संचालित नर्सिंग स्कूलों में GNM कोर्स के लिए राज्य सरकार द्वारा अधिकतम वार्षिक फीस ₹66,000 निर्धारित की गई है। इसके अलावा हॉस्टल सुविधा लेने पर अलग से शुल्क देना होगा।

सुविधाअधिकतम शुल्क
सिंगल बेडेड रूम₹18,000
डबल बेडेड रूम₹14,400
ट्रिपल बेडेड रूम₹12,000

GNM Nursing Government College Fees

राजकीय (Government) GNM कॉलेजों में कुल फीस वर्ग के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।

वर्गकुल फीस
General / OBC Creamy Layer Boys₹11,025
SC / ST / MBC / EWS / OBC NCL / Female Candidates₹4,410

Rajasthan GNM Nursing Important Link

GNM Nursing NotificationRelease Shortly
GNM Nursing Form Apply LinkOpening Shortly

Leave a Comment