ldc logo

High Court 4th Grade Exam Date: हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा कब होगी? लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए इस समय सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि Rajasthan High Court 4th Grade Exam Date 2026 आखिर कब जारी होगी? पिछले कई महीनों से अभ्यर्थी लगातार परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक ना तो आधिकारिक परीक्षा कैलेंडर जारी हुआ है और ना ही परीक्षा को लेकर कोई स्पष्ट अपडेट सामने आया है।

राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती को लेकर युवाओं में लगातार नाराजगी बढ़ती जा रही है। करीब 8 लाख से अधिक अभ्यर्थी इस भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं। कई युवाओं का कहना है कि उन्होंने वर्षों तक तैयारी की, आवेदन शुल्क जमा किया, लेकिन भर्ती प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। लगभग 5670 पदों पर निकली इस भर्ती के लिए 8 लाख से अधिक आवेदन किए गए थे। भर्ती का नोटिफिकेशन सितंबर 2025 में जारी हुआ था, लेकिन अब तक परीक्षा तिथि को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Rajasthan High Court 4th Grade Latest News

राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2025-26 को लेकर लाखों अभ्यर्थी लंबे समय से परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे हैं। ताजा अपडेट के अनुसार फिलहाल भर्ती प्रक्रिया लंबित बनी हुई है। आधिकारिक परीक्षा तिथि जारी होने का इंतजार किया जा रहा है। जैसे ही राजस्थान हाई कोर्ट की ओर से कोई नया नोटिस जारी होगा, अभ्यर्थियों को परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड और परीक्षा पैटर्न से जुड़ी जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, भर्ती प्रक्रिया की स्थिति और पिछले एग्जाम पैटर्न को देखते हुए माना जा रहा है कि परीक्षा का आयोजन जून 2026 से अगस्त 2026 के बीच करवाया जा सकता है। क्योंकि ड्राइवर भर्ती परीक्षा पहले ही आयोजित हो चुकी है, ऐसे में अब विभाग का फोकस चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा पर रहने की संभावना है।

7 साल में दो बार भर्ती, लेकिन परीक्षा एक बार भी नहीं

अभ्यर्थियों का कहना है कि वर्ष 2019 में निकली भर्ती को रद्द कर दिया गया था। इसके बाद वर्ष 2025 में फिर से लगभग 5670 पदों पर भर्ती निकाली गई, जिससे युवाओं को उम्मीद जगी कि अब परीक्षा जल्द होगी। लेकिन आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी परीक्षा तिथि घोषित नहीं की गई।

युवाओं का आरोप है कि:

  • भर्ती प्रक्रिया बार-बार लंबित हो रही है।
  • परीक्षा कैलेंडर समय पर जारी नहीं किया जा रहा।
  • अभ्यर्थियों की आयु सीमा प्रभावित हो रही है।
  • तैयारी करने वाले विद्यार्थियों में मानसिक तनाव बढ़ रहा है।

आवेदन शुल्क में भारी बढ़ोतरी

इस भर्ती में आवेदन शुल्क को लेकर भी अभ्यर्थियों में नाराजगी देखने को मिल रही है। सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क पहले लगभग ₹150 था, जिसे बढ़ाकर करीब ₹650 कर दिया गया। यानी फीस में लगभग 333% तक बढ़ोतरी हुई। कई बेरोजगार युवाओं का कहना है कि “सरकार ने फीस तो बढ़ा दी, लेकिन परीक्षा कब होगी इसकी कोई जानकारी नहीं दी जा रही।”

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह

जब तक परीक्षा तिथि जारी नहीं होती, तब तक अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी लगातार जारी रखनी चाहिए। पिछली भर्तियों के पेपर, सामान्य ज्ञान, राजस्थान करंट अफेयर्स और बेसिक हिंदी-इंग्लिश पर विशेष ध्यान देना चाहिए। सरकारी भर्तियों में देरी जरूर हो सकती है, लेकिन तैयारी करने वाले विद्यार्थियों का मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती। इसलिए निरंतर अभ्यास करते रहें और आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखें।

Leave a Comment