ldc logo

Rajasthan New Vacancy 2026: राजस्थान में 7103 पदों पर नई भर्तियों का बड़ा अपडेट

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जल्द ही 7103 पदों पर नई भर्तियों की आवेदन प्रक्रिया शुरू करने वाला है। इन भर्तियों में बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक, वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक, पीटीआई और बिजली विभाग में JE, JA, LDC भर्ती शामिल हैं। अभ्यर्थियों के लिए यह सुनहरा मौका माना जा रहा है क्योंकि इनमे से तीन भर्तियों की परीक्षा तिथियां भी तय कर दी गई हैं।

इन भर्तियों में केवल आयोग द्वारा निर्धारित योग्यताओं को पूरा करने वाले उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। यदि आप भी इन सभी राजस्थान के नई भर्तियों में आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो यहां हमें इन सभी की शैक्षणिक योग्यता से संबंधित जानकारी प्रदान की है।

7103 पदों पर होंगी पांच बड़ी भर्तियां

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड और बिजली विभाग द्वारा जिन भर्तियों की तैयारी की जा रही है, उनमें कुल 7103 पद शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा पद बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के 3415 हैं। इसके अलावा वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक, वनरक्षक पीटीआई और राजस्थान बिजली विभाग में JE, Junior Accountant (JA), और LDC (Junior/Commercial Assistant) की भर्ती भी आयोजित की जाएगी।

भर्ती का नामपदों की संख्यापरीक्षा तिथि
बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक3415 पद23 अगस्त 2026
वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक300 पद22 अगस्त 2026
पीटीआई भर्ती900 पद13 सितंबर 2026
वनरक्षक 483 पद
बिजली विभाग (JE, JA, LDC)2005 पद

राजस्थान सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। चयन बोर्ड भी प्रयास कर रहा है कि निर्धारित तिथियों पर ही परीक्षाएं आयोजित करवाई जाएं।

Rajasthan CET & Non-CET Vacancy 2026

वनरक्षक (Forest Guard) की भर्ती CET 12वीं लेवल के अंतर्गत आयोजित होगी जबकि कंप्यूटर अनुदेशक और पीटीआई (PTI) ये दोनों भर्तियां पूरी तरह से CET से बाहर (Non-CET) हैं। वही, राजस्थान के ऊर्जा विभाग और बिजली कंपनियों (जैसे JVVNL, RVUNL आदि) द्वारा निकाली जाने वाली JE, जूनियर अकाउंटेंट और कमर्शियल असिस्टेंट (LDC) की सभी भर्तियां भी Non-CET हैं। 

विभिन्न सरकारी भर्तियों की शैक्षणिक योग्यता

भर्ती का नामआवश्यक शैक्षणिक योग्यता (Yogyta)
बेसिक कंप्यूटर अनुदेशकस्नातक (Graduation) के साथ PGDCA / ‘A’ Level डिप्लोमा या कंप्यूटर साइंस/IT में B.E. / B.Tech / BCA / B.Sc. डिग्री।
वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशककंप्यूटर साइंस/IT में मास्टर डिग्री (M.E. / M.Tech / MCA / M.Sc.) या NIELIT से ‘B’ या ‘C’ लेवल सर्टिफिकेट।
पीटीआई भर्ती12वीं / स्नातक के साथ शारीरिक शिक्षा में डिग्री या डिप्लोमा (B.P.Ed. / D.P.Ed. / C.P.Ed.)।
वनरक्षककिसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा (Secondary) या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण।
बिजली विभाग (JE, JA, LDC)JE: संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग डिग्री (B.E./B.Tech) या डिप्लोमा।
JA / LDC: 12वीं पास / स्नातक के साथ कंप्यूटर सर्टिफिकेट (जैसे RS-CIT / O Level)।

Leave a Comment